First Kiss के कोरियोग्राफर अतुल जिंदल के इशारों पर फिर नाचे हनी सिंह, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया ''सईयां जी''
1/28/2021 3:43:19 PM

मुंबई: रैपर यो यो हनी सिंह और सिंगर नेहा कक्कड़ के साॅन्ग 'सईयां जी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वहीं बुधवार को ये साॅन्ग रिलीज हो गया। गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का हॉट अंदाज फैंस को दिल लूटा। टी-सीरीज के बैनर तले बना यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसके म्यूजिक वीडियो ने आते ही धमाल मचा दिया है।
साॅन्ग को नीमराना स्थित एक सुंदर किले में पोस्ट लॉकडाउन के दौरान फिल्माया गया है। इस साॅन्ग के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा- मैं 'सईयां जी' के लिए काफी एक्साटिड हूं जो फैंस के बीच रिलीज हो गया है। नुसरत इस गाने में शानदार हैं और वह एक सच्ची आर्टिस्ट हैं। उन्होंने इस साॅन्ग के लिए कड़ी मेहनत की और कई रातों तक रिहर्सल की। 'सईयां जी' एक ऐसा ट्रैक है जो नाचने पर मजबूर कर देगा।
वहीं कोरियोग्राफर अतुल जिंदल ने कहा- इस साल की शुरुआत 'सईयां जी' जैसे जबरदस्त साॅन्ग के साथ हुई है। मैं इस साॅन्ग में अपने फेवरेट यो यो हनी सिंह और नुसरत भरूचा को कोरियोग्राफ करके बहुत खुश हूं। साॅन्ग में राॅयल और माॅर्डन दोनों फील है। कोविड के नियमों के कारण ये इतना आसान नहीं था पर नुसरत और हनी सिंह ने सेट पर सभी नियमों का पालन किया। नुसरत एक शानदार डांसर हैं। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
फर्स्ट किस के बाद मिली सफलता के बाद अतुल और हनी सिंह ने नए साॅन्ग से बार सेट कर दी है। अतुल की कोरियोग्राफी ने साॅन्ग को अलग दिशा दी। नुसरत अपने बेबाक डांस के साथ बेली डांसिंग, इंडियन क्लासिकल, हिप हॉप, बॉलीवुड डांस इस वीडियो में देखने को मिला। हनी सिंह और अतुल कई साॅन्ह में साथ काम कर चुके हैं। उनके साॅन्ग ब्लू आइज़, लव डोज़, 4 बॉटल वोदका से लोका लोका हमेशा चार्ट में सबसे ऊपर रहे हैं।
गाने को इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।हनी सिंह का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। गाने को मिहिर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, गाने के बोल हनी सिंह, लिल गोलू, होमी दिल्लीवाला ने लिखे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

एशियाई खेल : भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त