Yo-Yo Honey Singh को ऐसे हुआ लव

3/14/2016 6:08:09 PM

मुंबई: फेमस रैपर, म्यूजिक डायरेक्टर, बॉलीवुड सिंगर और एक्टर यो-यो हनी सिंह 15 मार्च को अपना 32वा जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में उनकी लीड फिल्म 'जोरावर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

लेकिन इस समय वह सुर्खियों से परे हैं। फिल्मों के कई सुपरहिट गाने गा चुके है। आज हम हनी सिंह के बारे में उनके नए गाने या फिर कोई अपकमिंग फिल्म के बारे में बात नहीं करने जा रहे बल्कि आज हम आपके सामने उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

हनी सिंह हुई शादी 

23 जनवरी 2011 को हनी सिंह ने शालिनी तलवार के साथ शादी की थी जो उनकी बचपन की लवर थी। यह विवाह समारोह बहुत ही गुप्त रूप से किया गया था जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही आमंत्रित किए गए थे।

हनी सिंह अपनी शादी की खबर पब्लिक में बताना नहीं चाहते थे लेकिन शादी के फोटोग्राफर ने इनकी एक फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर दी थी जिसके बाद हनी की शादी की खबर और तस्वीरें वायरल हो गई थी।

शुरू-शुरू में तो हनी सिंह ने अपनी शादी की खबर से इंकार कर दिया लेकिन बाद में एक म्यूजिक शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में उन्होंने ऑफिशियली अपनी पत्नी से सबको मिलवाया और अपने फैंस को बताया।

आपको बता दें कि हनी सिंह का परिवार पंजाब से दिल्ली शिफ्ट हो गया था और दिल्ली में ही हनी सिंह की मुलाकात शालिनी से हुई थी और प्रेम कहानी शुरू हुई थी। शालिनी और हनी सिंह एक साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल (पंजाबी बाग (दिल्ली)) में पढ़े हैं। 

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हनी सिंह म्यूजिक डिग्री के लिए लंदन चले गए लेकिन शालिनी के साथ जुड़े रहे। लंदन से लौटने के बाद हनी सिंह और शालिनी ने शादी करने का निर्णय लिया। अब हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News