Year Ender 2017: अनुष्का ही नहीं ये सेलेब्स भी इस साल बंधे शादी के बंधन में (देखें तस्वीरें)

12/30/2017 5:45:39 PM

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में सीक्रेट शादी कर ली है। दोनों ने ट्वीट कर खुद ही शादी की बात कन्फर्म की। ऐसे ही कुछ सितारें हैं, जो 2017 में शादी के बंधन में बंधे आज बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari

 भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंड क्रिएटिव राइटर हर्ष लिम्बचिया से शादी कर ली। 27 नवंबर को भारती की बैंगल सेरेमनी के साथ शादी के रिचुअल्स शुरू हो गए थे। 

PunjabKesari

सुरवीन चावला

सुरवीन चावला ने आज 27 दिंसबर को अपनी शादी की खबर इंस्टा पर शेयर की है। बिजनेसमैन अक्षय ठक्‍कर के साथ शादी की है।

PunjabKesari

सागरिका घाटगे

'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने पूर्व इंडियन क्रिकेटर जहीर खान से 23 नवंबर 2017 को कोर्ट मैरिज की। इस सेरेमनी को भी काफी प्राइवेट रखा गया था यहां सिर्फ चुनिंदा फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए।

PunjabKesari
इशिता दत्ता

हाल ही में 'फिरंगी' में नजर आईं इशिता दत्ता ने 28 नवंबर 2017 अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड बॉलीवुड एक्टर वत्सल सेठ से गुपचुप शादी की।

PunjabKesari

पूजा बनर्जी
'क्राइम पेट्रोल' और 'द एडवेंचरस ऑफ हातिम' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी ने 28 फरवरी 2017 को शादी कर ली। 

PunjabKesari

आश्का गोराडिया

टीवी शो 'नागिन' फेम आश्का गोराडिया ने 3 दिसंबर 2017 को विदेशी ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब के साथ शादी कर ली। दोनों की शादी अहमदाबाद में हुई। बता दें, आश्का गोराडिया तलाकशुदा है। उन्होंने 2006 में रोहित बक्शी से शादी की थी लेकिन 2016 में ये अलग हो गए।

PunjabKesari

 

ऋषिता भट्ट

ऋषिता भट्ट ने 35 की उम्र में 4 मार्च 2017 को गुपचुप शादी कर ली। लगभग 6 महीने की डेटिंग के बाद उन्होंने यूनाइटेड नेशन के सीनियर डिप्लोमेट आनंद तिवारी के साथ सात फेरे लिए थे।

PunjabKesari

 

नील नितिन मुकेश
 बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने 9 फरवरी मंगेतर रुक्मणी के साथ शादी की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News