Unseen Pictures: पहाड़ी दुल्हन बनीं यामी ने जीता फैंस का दिल,आदित्य संग रस्में निभाती दिखीं एक्ट्रेस

6/5/2021 2:56:47 PM

मुंबई: 'फेयर एंड लवली गर्ल' यानि एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धार संग शादी रचाई।  यामी गौतम और आदित्य धर की शादी बिल्कुल खास लोगों की मौजूदगी में हुई। इस शादी की मीडिया को भी जानकारी नहीं थी। यामी ने खुद शादी की पहली तस्वीर शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। वहीं अब यामी और आदित्य की शादी की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में शादी के दौरान होने वाली रस्मों को देखा जा सकता है। पहाड़ी दुल्हन बनीं यामी बेहद प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों में यामी आदित्य के साथ अग्नि के सामने बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari

वहीं एक तस्वीर में वह जमीन पर बैठी हुई हैं और उनके पैरों में पायल पहनाई जा रही है। यामी गौतम अपनी शादी पर रेड कलर रंग की एक साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी में नजर आई थीं।

PunjabKesari

सिंपल रेड साड़ी के साथ यामी की पहाड़ी नथ काफी प्यारी लग रही है। लाल चूड़ा, मांग टीका, हैवी नेकलेस उनके लुक को चार चांद लगा रहा है। वहीं आदित्य धार ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। कपल की शादी की तस्वीरें इंस्टा परछाई हुईं।। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले यामी ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान पिया के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाकर यामी काफी खुश नजर आईं। वहीं एक तस्वीर में आदित्य बेहद प्यार से यामी को निहार रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

आदित्य धर और यामी की लव स्टोरी  'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के दौरान शुरु हुई थी। फिल्म में यामी अहम भूमिका निभाई थी। सेट पर दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। मगर दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया और न ही कभी इस पर बात की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News