महिलाओं को अपनी खूबसूरती पर गर्व होना चाहिए: जाह्नवी कपूर

9/13/2018 5:55:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में एक ब्यूटी प्रोडक्ट के लॉन्च में पहुंची।  यहां उन्होंने महिलाओं के लिए बात की। उन्होंने कहा, ‘‘जब बात खूबसूरती की आती है तो हर महिला का अलग सफर होता है और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्हें किसी को फॉलो करने की जरुरत नहीं है क्योंकि दो चीजें कभी एक जैसी नहीं हो सकती और इसी तरह इसे लेकर ग्लानि नहीं होनी चाहिए। यह इंसान का स्वभाव है कि आप कैसे दिखते हैं उस पर नियंत्रण पाना चाहते हैं। यह आत्म अभिव्यक्ति का तरीका है। मेरी इसमें काफी रूचि है। जब मैं बड़ी हो रही थी तो मैंने अपनी मां को शूट और कार्यक्रमों के लिए तैयार होते देखा। जीवंत यादों में से एक यह है कि वह बहुत अच्छी तरह मेकअप करती थीं।’’

 

PunjabKesari

 

बता दें कि जाह्नवी सादा रहना पसंद करती है और अक्सर अच्छी त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। जाह्नवी अब करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News