The Kashmir Files देख फूट-फूट कर रोने लगी महिला, छू लिए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के पैर, बोली-आप हमारे भगवान हैं

3/12/2022 11:44:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी ये फिल्म लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। एक्टर दर्शन कुमार ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कई दर्शक काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। वहीं एक महिला तो फूट-फूट कर रोती दिखाई दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्क्रीनिंग के बाद सभी बाहर निकलने लगते हैं, तभी अचानक एक महिला डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के पैर छू लेती है और अपने इमोशन पर काबू नहीं रख पाती है। वह फूट-फूट कर रोने लगती है। रोते हुए महिला कहती है कि ये आपके अलावा कोई और नहीं कर सकता था, आप आए मुझे लगा आपके पैर छू लूं। आप हमारे लिए भगवान हैं।  

 

वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' के एक्टर दर्शन कुमार रोती हुई महिला को गले लगा लेते हैं और उसे चुप करवाते हैं। इस दौरान वह महिला एक्टर से कहती है बहुत आगे निकल जाओगे मेरे बच्चे। मेरा आशीर्वाद है बेटा। 

 

PunjabKesari

 

बता दें  'द कश्मीर फाइल्स' में दर्शन कुमार के अलावा अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदार में नजर आए हैं। सबकी एक्टिंग बेहद शानदार है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News