दीपिका पादुकोण ने अपने लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो के साथ जीता दिल!

12/10/2021 2:17:33 PM

नई दिल्ली/डिजिटल टीम। बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण ने दर्शकों से कनेक्ट रहने की अपनी क्षमता से हमें बार-बार चौंकाया है। उनकी नवीनतम रील इस फैक्ट को अधिक साबित करता है। 

दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसके जरिये उन्होंने अपनी जिम लाइफ शेयर की है। वह इसे बेहद कम पब्लिक करती हैं। वीडियो में, हम उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यायाम करते हुए देख सकते हैं और वह यह भी उल्लेख करती है कि 'मुझे वर्कआउट करना पसंद है लेकिन मैं आलसी भी हो जाती हूं।' वीडियो में कैप्शन देते हुए वह लिखती हैं,'TBH I workout so I can eat more cake!’. जैसे ही अभिनेत्री ने यह वीडियो शेयर किया, प्रशंसकों द्वारा कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी का सैलाब उमड़ पड़ा है। वीडियो में वह ट्रैकसूट पहने हुए भी नजर आ रही हैं। 

https://www.instagram.com/deepikapadukone/reel/CXQlU61MTl3/?utm_medium=copy_link 

दीपिका जल्द 83' में दिखाई देंगी, उनके पास प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म, ऋतिक रोशन अभिनीत 'फाइटर' और शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur


Recommended News

Related News