हार्ट अटैक के चलते फिल्म और टीवी एक्टर वीपी खालिद का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

6/26/2022 7:00:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शुक्रवार को सीनियर फिल्म, टीवी धारावाहिक अभिनेता वीपी खालिद का शूटिंग लोकेशन पर ही निधन हो गया। खालिद के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन की शादीशुदा लाइफ एक बार फिर खबरों में आ गई है। कहा जा रहा है दोनों जल्द ही तलाक ले लेंगे। एक ओर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सिंगर मनकीरत औलख को क्लीन चिट मिल गई है। ऐसी ही कई अन्य अहम खबरों पर आज लोगों की नजर रही। तो आईए डालते हैं एक नजर मनोरंजन जगत की आज की टॉप न्यूज पर..
 

हार्ट अटैक के चलते वीपी खालिद का निधन

बी-टाउन से एक बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। शुक्रवार को सीनियर फिल्म, टीवी धारावाहिक अभिनेता वीपी खालिद का शूटिंग लोकेशन पर ही निधन हो गया। खालिद का शुक्रवार सुबह कोटयाम के निकट वैकोम में हार्ट अटैक से निधन हुआ।

 

टूटने की कगार पर सुष्मिता के भाई-भाभी का घर

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन की शादीशुदा लाइफ एक बार फिर खबरों में आ गई है। कपल ने अपनी मैरिड लाइफ के साढ़े तीन वर्षों में चारु और राजीव ने अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया लेकिन किसी तरह वे हर मुसीबत से मजबूती से बाहर आए। कपल की एक बेटी जियाना भी है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि कम से कम उसकी खातिर दोनों अपने मतभेदों को सुधारें और एक परिवार के रूप में रहें लेकिन अब खबर है कि दोनों की शादी में फिर से प्रॉब्लम आ गई है। दोनों जल्द तलाक ले लेंगे।



सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मनकीरत औलख को मिली क्लीन चिट

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसके अलावा इस केस में कई लोगों के नाम भी सामने आए। हालांकि 29 मई को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से जो नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां में रहा वह था पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख। मूसेवाला हत्याकांड में पंजाबी गायक मनकीरत औलख का आया था। कहा जा रहा था कि मनकीरत ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सिद्धूवाला के सुरक्षा घेरे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया करता था लेकिन अब इस केस में सिंगर को क्लीन चिट मिल गई।


दूसरी बार दुल्हन बनीं सिंगर मंजरी
 

पाॅपुलर प्लेबैक सिंगर मंजरी ने 24 जून को अपने प्यार जेरिन के साथ शादी रचाई। मंजरी और जेरिन बचपन के दोस्त हैं और एक-दूसरे को पहली क्लास से जानते हैं। मंजरी और जेरिन ने तिरुवनंतपुरम में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई। सिंगर मंजरी की जेरिन के साथ ये दूसरी शादी है। इसके पहले मंजरी ने साल 2009 में विवेक प्रसाद के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि, कुछ सालों के बाद ही उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 

 

कोरोना की चपेट में आए साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, घर में हुए आइसोलेट

 

देश में कोरोना केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर की पीआर टीम ने इसकी जानकारी दी है। एक्टर ठीक हैं और घर में आइसोलेट हैं।



चर्चा में हैं 50 साल के अदनान सामी का ट्रांसफॉर्मेशन

अदनान सामी बी-टाउन के चर्चित सिंगर्स में से एक हैं। अपने  25 साल से अधिक के करियर मेंअदनान सामी ने निस्संदेह ही एस से बढ़कर एक गाने दिए। अदनान सामी इन दिनों अपने बदले लुक को लेकर चर्चा में हैं। एक समय था जब सिंगर अदनान सामी  230 किलो के हुआ करते थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया जिसका सबूत उनकी मालदीव से सामने आईं तस्वीरें हैं।

 

अमेरिका में SC ने खत्म किया अबॉर्शन का अध‍िकार तो दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

 

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम और लुक्स काफी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा वह अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के अबॉर्शन का संवैधानिक अधिकार खत्म करने की खबर पर दिव्यांका ने एक दमदार ट्वीट किया, जो इंटरनेट पर आते ही खूब वायरल हो गया।

 

द्रौपदी मुर्मू पर ओछा ट्वीट कर विवादों में घिरे राम गोपाल वर्मा, शिकायत दर्ज

 


देश के राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके लिए शुक्रवार को मुर्मू ने अपना नामांकन भी फाइल कर दिया है। इसी बीच उन्हें लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, जिसके वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया। यहां तक कि पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई गई।

  

बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख ने शेयर किया 'पठान' का फर्स्ट लुक

 

फैंस को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार है। लंबे समय से 'पठान' काफी चर्चा में है, लेकिन अब तक फिल्म से शाहरुख का लुक देखने को नहीं मिला था। वहीं आज, 25 जून को शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खुशी के अवसर पर 'पठान' से किंग खान का लुक को रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर के जरिए पठान से अपना इंटेंस लुक रिलीज किया है।

 

देर रात केक काट करिश्मा कपूर ने सेलिब्रेट किया अपना 48वां बर्थडे

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने न सिर्फ अपने काम बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों में राज किया है। बॉलीवुड की इस अमेजिंग एक्ट्रेस का आज बर्थडे है। 25 जून को करिश्मा अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह बर्थडे देर रात केक काटकर सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो को देखने को बाद यूजर्स कमेंट कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News