Video: विवेक ओबेरॉय के घर पधारे बप्पा, बच्चों के साथ मिल यूं किया स्वागत
8/22/2020 11:43:33 AM

मुंबई: हर साल लोगों को गणेश चतुर्थी का इंतजार रहता है। इसे शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। वहीं आज (22 अगस्त) को पूरे देश में लोगों के घरों गणपति आएंगे और लोग 10 दिनों तक अपने घर में धूमधाम से इसको सेलिब्रेट करेंगे। चाहे इस साल कोरोना के कारण भले ही गणपति पंडालों की धूम नहीं है लेकिन फिर भी हर कोई अपने घर पर बप्पा के स्वागत में लगा हुआ है।
बाॅलीवुड के भी कई स्टार्स ने अपने घरों में गणपति का स्वागत किया। एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी घर पर भी बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान का वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में विवेक अपने बेटे के साथ गणपति की मूर्ति लाते दिख रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी और बेटी बप्पा का स्वागत करती दिख रही हैं।
उनकी बेटी नारियल फोड़कर बप्पा का घर में स्वागत करते दिख रही है।
वीडियो शेयर कर विवेक ने लिखा- गाओ, बजाओ, झूमो उमंग से, गणपति जी पधारे हैं फिर से हमारे आंगन में। हम सब उम्मीद करते हैं कि बप्पा के आने से सबके जीवन में इस कठिन समय में थोड़ी खुशियां आएंगी और बप्पा इस कठिन समय को काटेंगे और खुशी के दिन लौटेंगे। विवेक ने साथ ही सबको गणेश चतुर्थी की बधाईयां दीं।
काम की बात करें तो एक्टर विवेक ओबेरॉय प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह इति नाम की फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इस मर्डर मिस्ट्री ड्रामा को विशाल मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत