रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर इमोशनल हुए विवेक ओबेरॉय, बोले- ''प्रभु श्रीराम ने भावुक कर दिया, उनकी छवि बहुत प्यारी''

1/23/2024 10:45:46 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 22 जनवरी को पूरा देश राममय दिखा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर देशवासी खुशी से झूमते नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आए। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे एक्टर विवेक ओबेरॉय इस दौरान भावुक हो गए। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर अपनी खुशी जाहिर की।

PunjabKesari

 

विवेक ओबेरॉय ने कहा, प्रभु श्रीराम ने उन्हें भावुक कर दिया है। भगवान राम की छवि बहुत प्यारी है। मुझे लगता है कि वाकई आज जो प्राण प्रतिष्ठा हुई, इतने भक्तों का जो उत्साह था, यजमानों की जो प्रार्थना थी, आस्था थी, उससे वाकई पत्थर के अंदर राम आ गए।

 

विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर रामलला की प्रतिमा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हम सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनना वास्तव में एक बड़ा आशीर्वाद और सम्मान है, क्योंकि हम अयोध्या में भगवान श्री राम के उनके सुंदर रूप से सजाए गए मंदिर में स्वागत करने के लिए एकत्र हुए हैं। मैं उन सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण दिन को देखने के लिए सैकड़ों वर्षों तक संघर्ष और बलिदान दिया है।


View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

एक्टर ने आगे लिखा-इसे संभव बनाने के लिए हर छोटा-बड़ा योगदान इस मंदिर की सबसे छोटी ईंट की परत का राम जन्मभूमि न्यास को एक साथ आना है और हमारे युगपुरुष पीएम नरेंद्रमोदी जी को हृदय से धन्यवाद। जिनके योगदान से इस सभ्यतागत सफर शुरू हो सका। यह सदियों तक याद रखा जाएगा।

एक्टर का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News