विवेक ओबेरॉय ने उठाया स्टूडेंट्स की मदद का बीड़ा, ऑनलाइन फंडिंग के जरिए बदलेंगे 27 लाख बच्चों का भविष्य
12/15/2020 1:20:23 PM

मुंबई. एक्टर विवेक ओबेरॉय फिल्मों के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान दे रहे हैं। विवेक पिछले 6 साल से एकल फाउंडेशन के साथ जुड़े हुए हैं। एकल फाउंडेशन अमेरिका संस्था है। विवेक इस संस्था के ब्रांड एंबेसडर हैं। विवेक हर साल इस संस्था के लिए देश से फंड इकट्ठा करते हैं। इस साल भी विवेक ने 50 करोड़ का फंड इकट्ठा कर लिया है। इस फंड का फायदा इस संगठन से जुड़े देश के लगभग एक लाख स्कूल उठाएंगे।
इस संगठन से महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के पिछड़े इलाकों में स्थित लगभग एक लाख स्कूल जुड़े हुए हैं। विवेक ने जो फंड इकट्ठा किया है वे इन स्कूलों में बराबर बांटा जाएगा। ताकि, इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा और इनमें पढ़ने वाले लगभग 27 लाख बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य मिल सके। विवेक वैसे कई जगहों पर जाकर फंड इकट्ठा करते थे पर इस बार कोरोना की वजह से उन्होंने ऑनलाइन लोगों से जुड़कर फंड इकट्ठा किया है।
विवेक का कहना है कि यह पैसा हमारी पहल में बड़ा योगदान देगा। इन पैसों से उन एक लाख गांवों की हालत में सुधार होगा जो हमसे जुड़े हुए हैं। लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा मिलेगी और हमारे राष्ट्र का विकास होगा।
काम की बात करें तो आखिरी बार फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में देखा गया था। इस फिल्म में विवेक ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। कुछ पहले ही विवेक ने दो फिल्मों का निर्माण करने की घोषणा की है। जिसमें फिल्म 'रोजी- द सैफ्रन चैप्टर' और 'इति- कैन यू सॉल्व योर ओन मर्डर' शामिल है। ये 2021 में रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

दिल्लीः BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज