कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत दिखीं रील लाइफ मोदी की पत्नी, परिवार के साथ मिलकर यूं की बप्पा की पूजा

9/2/2019 5:01:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड गलियारों में भी गणपति की धूम है। तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर गणपति स्थापित किए हैं। एक्टर और रील लाइफ मोदी विवेक ओबेरॉय के घर भी गणपति की स्थापना हुई है। हाल ही में उनके घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विवेक पूरे परिवार के साथ गणपति पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari, विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर 

सामने आईं तस्वीरों में विवेक अपने माता-पिता और बच्चों व पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विवेक ओबेरॉय अपने बेटे और उनकी पत्नी बेटी को गोद लिए नजर आ रही है।

PunjabKesari, विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर 

तस्वीरों में पूरे परिवार की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में विवेक के घर का मंदिर भी दिखाई दे रहा है, जिसे काफी अच्छी तरह से सजाया हुआ है। 

PunjabKesari, विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर 

इस मौके पर विवेक ब्लू कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा पहने हुए काफी डैशिंग दिख रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी प्रियंका पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

PunjabKesari, विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर 

विवेक की बेटी मां के साथ मैचिंग पिंक कलर की लहंगा चोली में दिख रही हैं और उनके बेटे रेड कुर्ते के साथ व्हाइट पजामे में दिख रहे हैं।

PunjabKesari, विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर 

वहीं, विवेक के पापा सुरेश ओबरॉय व्हाइट कुर्ते पजामें में दिख रहे हैं और मां मरुन साड़ी में नजर आ रही हैं। विवेक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। 

PunjabKesari, विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर 

बता दें कि विवेक ओबेरॉय के यहां भी हर साल गणपति स्थापित किए जाते हैं। विवेक खुद गणपति लेकर आते हैं और फिर विसर्जन के मौके पर धूमधाम से उन्हें विदा किया जाता है। 

PunjabKesari, विवेक ओबेरॉय इमेज, विवेक ओबेरॉय फोटो, विवेक ओबेरॉय पिक्चर 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News