इस डायरेक्टर का ट्विटर हुआ ब्लॉक, स्वरा भास्कर को किया था आपत्तिजनक ट्वीट

9/11/2018 11:30:31 AM

मुंबई: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल, विवेक ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक ट्वीट किया था। स्वरा ने केरल के विधायक पी सी जॉर्ज की निंदा की थी। विधायक ने उस नन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो उसके साथ बलात्कार करने वाले बिश्प की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

 

PunjabKesari

 

एेसे में स्वरा ने ट्वीट किया था- "बेहद शर्मनाक एवं घृणित। भारत में राजनीतिक धारा और धार्मिक विभाजन में मौजूद घोटाला। एकदम बकवास।" इस पर विवेक ने जवाब देते हुए लिखा, "#मीटू की तरह यौन शोषण और यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान, "तख्ती कहां हैं #मीटूप्रॉस्टिट्यूटनन।"

 

 

 


इसके बाद स्वरा और विवेक के बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध शुरू हो गया और भास्कर ने ट्विटर अधिकारियों से अग्निहोत्री की पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर ने कहा, "हमने उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है, जिसकी आपने शिकायत की थी।" बाद में स्वरा ने ट्विटर का आभार व्यक्त करते हुए उस ट्वीट का स्क्रीनशाट पोस्ट किया, जो विवेक ने डलीट कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News