''इमरजेंसी'' से विशाक नायर का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म में पूर्व PM इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के रोल में आएंगे नजर

9/13/2022 3:31:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खूब चर्चा में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित 'इमरजेंसी' में कंगना लीड किरदार निभाने के साथ ही इसे डायरेक्ट भी कर रही हैं। इससे कई किरदारों का फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है। इसी बीच अब फिल्म से नए किरदार का पहला पोस्टर सामने आया है। यह लुक एक्टर विशाक नायर का है, जो फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भूमिका में नजर आएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


कंगना रनौत ने विशाक का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''टैलेंट के पावरहाउस विशाक नायर को पेश करते हुए। संजय इंदिरा की आत्मा थे... वह शख्स जिसे उन्होंने प्यार किया और खो दिया...''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishak Nair (@nair.vishak)

कंगना के अलावा विशाक नायर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 


बता दें कि फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर फिल्म में जयप्रकाश नारायण, मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ और महिमा चौधरी पुपुल जयकर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है.


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News