पाताल लोक विवाद और पत्नी से तलाक लेने की सलाह पर आया विराट का बयान, कहा- ''अनुष्का निडर है''

6/1/2020 7:49:20 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर काफी विवाद हो गया है। दरअसल, वेब सीरीज में गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बगैर किया गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि  भाजपा नेता ने विराट कोहली को अनुष्का से तलाक लेने तक की हिदायत दे दी। वहीं अब इस पर अनुष्का के पति यानि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस को निडर बताया।

PunjabKesari

 विराट ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में इस पर बात कीष  इस बातचीत के दौरान जब अश्विन ने अनुष्का के साथ विराट की समझ के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- 'अनुष्का मेरी मानसिकता और इसके विपरीत चलने वाली चीजों को समझ सकती हैं। जब दो लोग एक ही तरह से सोचते हैं, तो बातचीत आसान हो जाती है। वो मेरे बिना कहे मेरी बात समझ जाती हैं सिर्फ मेरी बॉडी लैग्वैंज को देखकर।'

PunjabKesari

अनुष्का की तारीफ करते हुए विराट ने कहा- 'एक एक्ट्रे या एक निर्माता के रूप में, एक प्रोजेक्ट के रूप में वह क्या करना चाहती है, उसका चयन वो सही जगह से करती है। वो एक ऐसी व्यक्ति हैं जो हमेशा सही काम करती हैं। वो अपने दिल की बात सुनती हैं और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उसका अनुसरण करती हैं। वो बेहद निडर हैं।'

PunjabKesari

बता दें कि लाॅकडाउन में अनुष्का पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह आए दिन कोई ना कोई तस्वीर और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया। उसके साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था, 'मैंने खुला घूमता हुआ एक डायनासोर देखा है।' बता दें कि ये 
डायनासोर कोई और नहीं उनके पति विराट कोहली थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  फैंस ने उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News