Couple Goals: ''मेरी फेवरेट.. विराट कोहली ने शेयर किया अनुष्का शर्मा के साथ एक्सरसाइज करते का वीडियो, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

5/4/2022 12:02:13 PM

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। लवबर्ड्स अक्सर तस्वीरों, वीडियो के जरिए एक-दूजे पर प्यार लुटाते रहते हैं। दोनों कितना भी बिजी क्यों ना हो एक-दूसरे के साथ समय बिताना कभी नहीं भूलते चाहे वह चिल आउट करना हो या फिर एक साथ वर्कआउट करना। हाल ही में विराट कोहली ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जो इस समय चर्चा में हैं।

PunjabKesari

इस वीडियो को शेयर कर विराट ने अनुष्का को उनकी फेवरेट बताया है। शेयर किए वीडियो मेंकपल को वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। वीडियो में अनुष्का एक स्लीवलेस व्हाइट टॉप और ग्रे पैंट में नजर आईं।

PunjabKesari

वहीं विराट ने ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स को चुना। वीडियो को शेयर कर विराट ने लिखा- "बैक टू माय फेवरेट (वजन उठाने वाला इमोजी)। मेरी पसंदीदा अनुष्का शर्मा के साथ ❤️। इस पोस्ट पर अनुष्का ने फ्लेक्स्ड बाइसेप्स और रेड हार्ट इमोजीस पोस्ट किए ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 


हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया है।इस मौके पर विराट ने अनुष्का और अपने दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं थी। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था- 'भगवान का शुक्र है कि आप पैदा हुई। मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करता। आप वास्तव में अंदर से सुंदर हैं। अनुष्का शर्मा के आसपास के सबसे प्यारे लोगों के साथ एक शानदार दोपहर थी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखेंगी। ये क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। वहीं विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News