New Year सेलिब्रेट करने स्विट्जरलैंड पहुंचे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

12/29/2019 2:10:20 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः इन दिनों विराट कोहली और उनकी पत्‍नी व बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल खबरें हैं कि इन दिनों विराट-अनुष्का दोनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं।
PunjabKesari
विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। शेयर की इन तस्वीरों में वह बर्फीले पहाड़ पर अपने खाली समय का आनंद उठाते हुए दिख रहे हैं। फैंस को इस जोड़ी की यह तस्‍वीरें काफी पसंद आ रही हैं। विराट कोहली ने फोटो शेयर करने के साथ इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस जगह पर हैं।
 

सोशल मीडिया पर फैंस पता करने की कोशिश में जुटे हैं कि आखिर विराट-अनुष्का कहां अपने समय का आनंद उठा रहे हैं।
PunjabKesari
विराट ने हालांकि जगह के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन खबरें हैं कि वह स्विट्जरलैंड में अनुष्का के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। इसी के चलते दोनों गिस्टाड में हैं जहां स्विट्जरलैंड का मशहूर स्की रिजॉर्ट है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News