युवराज- हेजल की शादी में स्पैशल गेस्ट होंगे विराट और अनुष्का

11/28/2016 1:55:42 PM

मुंबई- युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर को होने जा रही है। आपको पता ही है विराट उनके बहुत ही खास दोस्त हैं। सुत्रो से पता चला है कि विराट कोहली इस शादी में जरूर पहुंचेगें और उनके साथ अनुष्का भी इस शादी में शामिल होंगी। 

विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा में ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था। लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने ब्रेकअप की सारी खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत अनबन तो सबके बीच होती है।

उनके बीच हुई अनबन के बाद दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। फिर चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या फिर कोई फुटबॉल सीरीज।

क्रिकेटर युवराज और हेजल कीच की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। दुफेरा गांव में शादी के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जहां यह जोड़ी डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम सिंह जी से आशीर्वाद लेगी।

हेजल अपनी शादी के दिन फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित डेरा जाएंगी। इससे पहले युवराज और हेजल अपनी सगाई के बाद डेरा गए थे। 

बता दें युवराज की मां शबनम सिंह बाबा गुरमीत राम सिंह जी की भक्त हैं जो उनके धार्मिक गुरू हैं और उनके 6 करोड़ से ज्यादा भक्त है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News