खत्म हुई शिल्पा-विकास की दुश्मनी, अंगूरी भाबी को मिला ये ऑफर

11/15/2017 3:23:21 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस शिल्पा शिंदे और विकास गूप्ता की लड़ाई पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रही। इनका ये विवाद रियालिटी शो बिग- बॉस के घर में काफी समय चला। लेकिन अब खबरें आ रही है कि इन दोनों में सुलह हो गई है। वे घर में अच्छे दोस्तों की तरह पेश आ रहे हैं। यही नहीं शिल्पा शिंदे को नॉमिनेशन से बचाने के लिए उन्होंने अपनी फ़ेवरिट जैकेट तक कुर्बान कर दी थी।

 सोमवार के एपिसोड में विकास इतने भावुक हो गए कि उन्होंने शिल्पा शिंदे के साथ अपने ग़लत व्यवहार के लिए माफ़ी मांगी। वे अपने व्यवहार को लेकर पछतावा करते दिखे। विकास और शिल्पा की इस दोस्ती ने घरवालों के होश उड़ा दिए हैं। लेकिन विकास यहीं नहीं रुके उन्होंने शिल्पा को घर से बाहर आने के बाद अपने साथ काम करने का ऑफ़र भी दे दिया। पहले तो इसे शिल्पा ने मना किया लेकिन फिर शिल्पा बोलीं कि वे दो दिन के लिए उनके साथ काम कर सकती हैं। इस पर विकास ने ख़ुशी जताई और कहा कि वे ज़रूर ऐसा करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News