दुर्गाअष्टमी पर शिल्पा ने की कन्या पूजा: बिटिया रानी के चूमे पैर..उतारी आरती, नन्हीं देवियों को अपने हाथ से खिलाई हल्वा-पूरी

4/16/2024 3:19:36 PM

मुंबई: आज 16 अप्रैल को नवरात्रि  की अष्टमी तिथि है।  इस दिन को  महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। अष्टमी और  में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है।जहां कुछ लोग अष्टमी में कन्या का पूजा करते हैं। आम जनता की तरह ही बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है।

PunjabKesari

इस लिस्ट में हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। शिल्पा हर साल अष्टमी पर कन्या भोज करती हैं। ऐसे में इस साल भी शिल्पा ने कन्या पूजन किया जिसका प्यारा सा वीडियो और एक तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। शेयर की वीडियो में शिल्पा अपनी बिटिया रानी समीषा का पूजन करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

 

शिल्पा पहले अपनी बिटिया रानी के पैरों को चूमती हैं फिर उन्हें धोती हैं। इसके बाद वह समीषा की आरती उतार कर भोग लगाती हैं।

PunjabKesari

नन्हीं समीषा इस दौरान पिंक आउटफिट में प्यारी लग रही हैं। शिल्पा ने कन्या भोज के लिए पूरी, काले चने, हल्वा, खीर,आलू बनाए हैं जिसकी झलक वीडियो में देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

 

इसके अलावा शिल्पा ने एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें वह नन्हीं देवियों को अपने हाथ से हल्वा पूरी खिलाती नजर आ रही हैं। फैंस शिल्पा की कन्या पूजन की वीडियो और तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो शिल्पा हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबराॅय के साथ इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आईं थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News