विजय देवरकोंडा संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं रश्मिका मंदाना, सगाई-शादी करने के मूड में नहीं है कपल !

1/17/2024 4:56:12 PM

मुंबई: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों ही खबर आई थी कि ये रयूमर्ड कपल फरवरी में सगाई करने जा रहा है। लेकिन अब इस खबर ने नई अपडेट सामने आई है। हालिया रिपोर्ट  में दावा किया गया है कि दोनों फरवरी में सगाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं हालांकि इस खबर में ये दावा किया गया है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

PunjabKesari

जी हां, आपने ठीक सुना। एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक कपल फरवरी या निकट भविष्य में सगाई नहीं करेंगे।

PunjabKesari

 

एक सूत्र ने प् बताया-'वे एक साथ रह रहे हैं, खुश हैं और संतुष्ट हैं कि उनका रिश्ता कैसा चल रहा है और फिलहाल सगाई करने की जरूरत महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही वे इस समय अपने काम पर फोकस कर रहे हैं इसलिए वे जल्द ही सगाई करने की योजना नहीं बना रहे हैं।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर की 'एनिमल' में नजर आई थीं। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। वहीं अल्लू अर्जुन इन दिनों  'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास  'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'चावा' जैसी फिल्में हैं। 
 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News