साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को दिखेगी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ''लाइगर'' पहली झलक

12/29/2021 12:28:12 PM

मुंबई: करण जौहर निर्मित और पुरी जगन्नाथ निर्देशित लाइगर 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म से तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी बनाई गई है। 2021 की अंतिम दिनोंं के  लाइगर की प्रमोशनल गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को फिल्म की पहली झलक रिलीज की जा रही है।

PunjabKesari

इसकी जानकारी करण जौहर ने एक एनाउंसेंट वीडियो के साथ साझा की। इस वीडियो के साथ करण ने लिखा-बीस्ट को पूरे देश से मिलवाने का समय लगभग आ चुका है। आपका नया साल जोरदार ढंग और नए पंचेज के साथ शुरू करते हुए। लाइगर की पहली झलक 31 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर रिलीज की जाएगी।

 

लाइगर बॉक्सिंग पर आधारित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें लीजेंड्री मुक्केबाज और विश्व चैम्पियन रहे माइक टाइसन भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। लाइगर 2022 में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज की जाएगी।

PunjabKesari

विजय देवरकोंडा ने तेलुगु सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। खासकर अर्जुन रेड्डी के लिए विजय काफी चर्चा में रहे थे। इस फिल्म को हिंदी में कबीर सिंह टाइटल से रीमेक किया गया जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। यह फिल्म बेहद कामयाब रही और शाहिद के करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस बनी।

PunjabKesari

लाइगर अनन्या पांडेय की पहली फिल्म है जो दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी बनाई गई है। इस फिल्म को उनका साउथ सिनेमा में डेब्यू माना जा सकता है। लाइगर पहले 2021 में 9 सितंबर को रिलीज होने वाली थी मगर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण सिनेमाघरों की बंदी की वजह से फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी गयी थी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज करने की खबरें आई थीं मगर विजय ने इन खबरों का सोशल मीडिया के जरिए खंडन किया था। खबर थी कि ओटीटी के लिए फिल्म को 200 करोड़ का ऑफर मिला है जिसके जवाब में विजय ने लिखा था कि यह बहुत कम है। इससे ज्यादा में थिएटर्स में करूंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News