-8 डिग्री टेम्प्रेचर में बर्फ से जमी झील में कूदे विद्युत जामवाल, वीडियो शेयर कर बोले- ये सिंपल है.. करिए, खुद की बाधाओं को तोड़े

2/25/2022 4:34:35 PM

मुंबई. एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर को अक्सर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जाता है। एक्टर स्टंट वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कर फैंस काफी हैरान हैं।

PunjabKesari
वीडियो में विद्युत ब्लैक मोटे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। एक्टर के आस-पास बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। एक्टर एक-एक कर सारे कपड़ें उतारने शुरू कर देते हैं। इस दौरान वो बताते हैं कि एक दिन पहले स्नोफॉल हुआ था, लेकिन वो आज वहां पर गए हैं। कपड़ें उतारने के बाद विद्युत बर्फ से जमी झील में उतर जाते हैं। एक्टर बताते हैं कि इस समय 8 डिग्री टेम्प्रेचर है। ऐसा करके बताया है कि ये काम इतना भी मुश्किल नहीं है। वो बोलते हैं, 'मैंने खुद को विद्युत जामवाल की तरह ट्रेन किया है।' वीडियो शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा- 'अगर कोई (आपके अपने दिमाग सहित) आपको बताता है कि ये मुश्किल है!! विचार NoExperience से आता है.. ये सिंपल है.. करिए। अपनी खुद की बाधाओं को तोड़ो। इसे अपनी बकेट लिस्ट का हिस्सा बनाओ। किसी भी बीमारी/इंजरी से उबरना। #REBORN InstantFIX।' इस वीडियो को देख कर फैंस दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

काम की बात करें तो विद्युत ने फिल्म 'फोर्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर ने कमांडो, बुलेट राजा, जंगली, खुदा हाफिज, बादशाहो सहित कई फिल्मों में काम किया। एक्टर की आखिरी फिल्म 'सनक' थी, जिसे लोगों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News