हाथी और इंसान के बीच की दोस्ती और लालची शिकारियों कहानी होगी ‘जंगली’

3/17/2019 11:54:31 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को लेकर खबरें ज़ोरो पर है। सभी उनकी आने वालीं फिल्म जंगली के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुए है तब से इसने धमाल मचाई हुई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। हॉलीवुड निर्देशक चक रसेल के निर्देशन में बनी फिल्म में हाथियों की बड़ी भूमिका है। विद्युत ने कहा है कि हाथी हमारे स्टार हैं और उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। विद्युत जामवाल का कहना है कि हाथी हमारे स्टार हैं।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि हम फिल्म के सेट पर पत्ते और पत्तियों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन भोला का किरदार निभा रहे हाथी और उसकी गैंग उसे खा जाया करते थे। हम लोग यह सब देखते थे और उनके भोजन के खत्म होने का इंतजार करते थे। इसके बाद सेट दोबारा बनाया जाता था। यह सब देखकर बड़ा मजा आता था। हाथियों की इस आदत को देखकर हम सभी अपने आपको भाग्यशाली मानते थे। साथ ही विद्युत ने कहा कि ऐसा अनुभव बहुत कम होता है।
PunjabKesari
बताया जाता है कि फिल्म में एक्टर्स और क्रू मेंबर को निर्देश था कि हाथियों के साथ अच्छे से व्यवहार किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। फिल्म में हाथी (भोला) और इंसान (राज- विद्युत) के बीच की दोस्ती और फिर लालची शिकारियों से जंगल के जानवरों को बचाने की कहानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News