IB71 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे विद्युत जामवाल, संगतों के साथ बैठकर धुले बर्तन

5/9/2023 1:33:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी  फिल्म IB71 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल का दौरा किया। गुरूद्वारे पहुंचकर एक्टर ने बर्तन धुलने की सेवा भी की और इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में विद्युत के इस जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर एक्टर की खूब तारीफ हो रही है। 

PunjabKesari

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वर्ण मंदिर पहुंची विद्युत जामवाल इस दौरान व्हाइट कुर्ता के साथ सिर पर मैचिंग कलर का रुमाल लिए नजर आए। माथा टेकने के बाद एक्टर ने संगत के साथ मिलकर लंगर के बर्तन भी साफ किए। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए। वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'वाहेगुरू जी।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)


वहीं, बात करें विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म आईबी 71 की तो यह 12 मई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। विद्युत न सिर्फ इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे, बल्कि यह उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। उन्होंने इसे अब्बास सय्यद, आदित्य शास्त्री, आदित्य चोकसी और शिव चनन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। IB 71 में जंग के दौरान जासूसों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें विद्युत जामवाल एक आईबी एजेंट बने हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News