''12वीं फेल'' की सफलता के साथ, BO की इस अनूठी उपलब्धि में विधु विनोद चोपड़ा हुए यश चोपड़ा के साथ शामिल

11/7/2023 1:52:01 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने दूसरे हफ़्ते में भी अपना जादू चलाया और जिसका नतीजा फिल्म की परफॉर्मेंस में साफ हो गया जोकि फिल्म के पहले हफ़्ते से बेहतर था। जी हां, फिल्म ने दूसरे रविवार को 3.33 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका कुल कलेक्शन  21.55 करोड़ रुपये है और उम्मीद है कि यह आसानी से 26 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

अब क्योंकि 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म साबित हो रही है, विधु विनोद चोपड़ा (71) अब सिर्फ दूसरे फेमस इंडियन फिल्ममेकर हैं जो 70 के बाद एक हिट फिल्म देने में कामयाब हुए हैं। इससे पहले जिन दसूरे लोकप्रिय इंडियन फिल्ममेकर को ये उपलब्धि हासिल हुई हैं वो महान यश चोपड़ा थे, जिन्होंने 80 की उम्र में हिट दी थी। जब वह 72 साल के थे, तब उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जब तक है जान और वीर ज़ारा जैसी हिट फ़िल्में दीं।

फिल्म को लेकर एक्स्ट्रा आर्डिनरी वर्ड-ऑफ़ ने लोगों को लगातार आकर्षित करना जारी रखा है और इस तरह से फिल्म धीमी पड़ने के मूड में नहीं है। 2023 में जब कई मिड साइज वाली फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में असफल हो रही हैं, वहीं विधु विनोद चोपड़ा ही हैं जिन्होंने अपने निर्देशन की सफलता के साथ इस साल मीडियम बजट की फिल्मों के लिए स्थिति बदल दी है। 71 साल की उम्र में, फिल्म निर्माता ने असल में साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और एक अच्छे कंटेंट को हमेशा अपनी सही जगह मिल जाती है!

ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है।  विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News