पलायन के बीच पनपी प्रेम कहानी है ''शिकारा'', ट्रेलर में दिखा कश्मीरी पंडितों का दर्द

1/7/2020 5:52:54 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा अपनी नई फिल्म 'शिकारा' के साथ एक बार फिर हाज़िर हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में एक कपल की कहानी है। लेकिन कहानी के आगे बढ़ने के बाद 4 लाख कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की भयावहता दिखती है।

PunjabKesari, Shikara Trailer Images

1990 में जब कश्मीरी पंडितों पर जुल्म किए गए थे, फिल्म उसी की याद दिलाती है। तब लोग अपने ही देश में रिफ्यूजी बन गए थे। सबके घर जला दिए गए थे। उन्हें रिफ्यूजी कैंप्स में रहना पड़ता था। वो वापस नहीं जा सकते थे क्योंकि उनकी जान खतरे में थी। ये सभी इस ट्रेलर में दिखाया गया है। कश्मीरी कपल के जरिए फिल्म की कहानी आगे बढ़ती रहती है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। 

PunjabKesari,  Shikara Trailer Images

फिल्म से आदिल खान और सादिया डेब्यू कर रहे हैं। आदिल के कैरेक्टर का नाम शिव कुमार धार है और सादिया के कैरेक्टर का नाम शांति धार है। दोनों ही पहली बार विधु विनोद चोपड़ा की डायरेक्शन में काम रहे हैं। 

PunjabKesari, Shikara Trailer Images

4 लाख कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती इस फिल्म से उनका दर्द पता चलता है, जिन्हें रातों-रात अपनी ही जमीनें छोड़कर दरबदर होना पड़ा था। इस सब के बीच एक प्रेम कहानी जो इस सारे घटनाक्रम के दौरान चलती रहती है।

 

फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को बखूबी दिखाया गया है। उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कैसे उन पर अत्याचार हुए। ट्रेलर फिल्म देखने को मजबूर करती नजर आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News