जन्माष्टमी पर विक्की कौशल ने बाल गोपाल के साथ शेयर की तस्वीरें, एक्टर के कंधे पर बैठ नन्हें कान्हा ने तोड़ी मटकी

9/7/2023 12:47:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश भर में आज धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मंदिरों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। लोग अपने नन्हें बच्चों को कृष्णा की तरह सजाकर जन्माष्टमी मना रहे हैं और एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने नन्हें कन्हैया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

PunjabKesari


विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'भजन कुमार और हमारे प्यारे नन्हें कन्हैया की तरफ से आप सबको...जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ!'

PunjabKesari


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाल गोपाल विक्की कौशल के कंधों पर बैठ मटकी तोड़ रहे हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। अगली तस्वीर में विक्की कृष्णा बने कई बच्चों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 

 

काम की बात करें तो विक्की कौशल की आखिरी बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में देखा गया था। इसमें वह एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News