कभी मुंबई की चॉल में रहते थे विक्की कौशल, इंजीनि‍यरिंग छोड़ यूं कमाई इंडस्ट्री में शोहरत

5/16/2019 10:10:32 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज अपना 31वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे है। 16 मई 1988 को महाराष्ट्र में जन्मे विक्की का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। विक्की की गिनती उन स्टार्स में होती है, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है। बहुत कम लोग जानते है कि विक्की का जन्म मुंबई की एक चॉल में हुआ था। उनके पिता एक जाने माने स्टंटमैन हैं और हिंदी फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर भी हैं।

 

PunjabKesari

 

विक्की बचपन से पढ़ाई, क्रिकेट और फिल्मों के शौकीन रहे हैं। उनके पिता चाहते थे कि विक्की का करियर स्टेबल हो, जिसके चलते उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की। बाद में विक्की को अहसास हुआ कि वो ऑफिस जॉब नहीं कर पाएंगे, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। विक्की ने कुछ समय इंजीनियर के तौर पर नौकरी की और बाद में अपने पिता के साथ फिल्मों के सेट पर जाने लगे। विक्की ने किशोर नमित कपूर एकेडमी से एक्टिंग की पढ़ाई की। 

 

PunjabKesari


2010 में विक्की ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में असिस्टेंट का काम किया था। नीरज घयावन फिल्म में सहायक निर्देशक थे। जब नीरज ने अपनी फिल्म 'मसान' पर काम करना शुरू किया तो विक्की को भी एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया। वहीं से विक्की का बॉलीवुड करियर शुरू हुआ। 'मसान' में विक्की के काम को काफी पसंद किया गया।

 

PunjabKesari

 

विक्की इससे पहले एक शॉर्ट फिल्म 'गीक आउट' और 'लव शव ते चिकन खुराना' और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिका निभा चुके थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का IIFA अवॉर्ड मिला। इसके अलावा उन्हें बेस्ट न्यूकमर के लिए एशियन फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद विक्की ने कभी पीछे नहीं देखा और लगातार कई हिट फिल्में दीं।

 

PunjabKesari

 

इसके बाद विक्की ने जुबान, रमन राघव 2.0, राजी, संजू जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2019 में विक्की की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई, जो साल 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले पर आधारित थी। फिल्म के दर्शकों का बहुत प्यार मिला और फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

 

PunjabKesari

 

अगर विक्की की पर्सनल लाइफ की बात करें तो विक्की ने एक्ट्रेस हरलीन सेठी को डेट किया था, लेकिन कुछ कारण की वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। विक्की की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सरदार उद्दम सिंह' में नजर आएंगे। ये फिल्‍म 2020 में रिलीज होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News