पंचतत्वों में विलीन विक्रम गोखले: अंतिम संस्कार में फूट-फूट कर रोईं पत्नी, कभी पति के पार्थिव शरीर को निहारती तो कभी ताबूत को छूती वृशाली
11/27/2022 8:12:15 AM

मुंबई: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे। विक्रम गोखले ने 26 नवंबर की दोपहर जिंदगी से जंग हार गए। लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 77 की उम्र में उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली।
उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया था जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान भूमि में हुआ। हाल ही में उनके अंतिम सफर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें हर किसी का दिल तोड़ रही हैं।
पति विक्रम गोखले के जाने के बाद उनकी पत्नी वृशाली बुरी तरह टूट गईं। वह कभी पति के पार्थिव शरीर को नम आंखों से निहारती तो कभी ताबूत को छूती।
इस दौरान उनकी बेटी नेहा भी बेहद इमोशनल नजर आईं। अंतिम संस्कार के बाद वृशाली को अपने रिश्तेदारों के गले लग बुरी तरह रोते देखा गया। विक्रम गोखले के अंतिम संस्कार की ये तस्वीरें दिल तोड़ देने वाली हैं।
विक्रम गोखले ने 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से बड़े पर्दे पर करियर की शुरुआत की।
100 से अधिक हिंदी-मराठी फिल्मों, दर्जनों टीवी धरावाहिकों में अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले विक्रम ने भूल-भुलैया जैसी कॉमेडी फिल्म के जरिए गुदगुदाया, अनुमति के किरदार से रुलाया तो अग्निपथ में कमिश्नर गायतोंडे बनकर दर्शकों को थर्राया।
विक्रम गोखले को साल 2010 में मराठी फिल्म अनुमति में उनकी लाजवाब एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। विक्रम गोखले की आखिरी बड़ी फिल्म मिशन मंगल थी। इसके अलावा पिछले वर्ष वे मराठी फिल्म गोदावरी में भी नजर आए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका के एयरस्पेस पर दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, रक्षा मंत्रालय ने कहा- 3 बसों जितना बड़ा था साइज

Friday special: धन की कमी से जूझ रहे हैं, आज करें ये अचूक उपाय

जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए राहत... सरकार ने एक साल के लिए बढ़ाई ऋण वसूली की अवधि

Broom Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा झाड़ू-पोछा, मां लक्ष्मी को करता है प्रसन्न