संकट के समय मददगार बने वरुण धवन, 200 बैकग्राउंड डांसर्स के खातों में ट्रांसफर किए पैसे
7/10/2020 12:13:25 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. देश में भले ही लॉकडाउन के अनलॉक का दूसरा चरण लागू हो गया है, लेकिन इस दौर में भी कई लोगों को आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक्टर वरुण धवन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। हाल ही में वरुण ने संकट से जूझ रहे बैकग्राउंड डांसर्स के खातों में पैसे ट्रांसफर करके उनकी मदद की है।
बता दें इस बात की जानकारी वरुण धवन ने किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए नहीं दी है। बल्कि इस बात का खुलासा कभी बैकग्राउंड डांसर रह चुके राज सुरानी ने किया है। राज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
राज ने लिखा, - ''दरियादिल और हमारे सुपरहीरो वरुण धवन बॉलीवुड डांसर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। हम उनकी संकट के समय में मदद के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। आपका डांसर्स की मदद करना उनके लिए खजाने की तरह हैं। इन जरूरतमंदों को प्यार और मदद के शुक्रिया। आपके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।''
काम की बात करें तो वरुण की अपकमिंग फिल्म कुली नंबर वन है। इस फिल्म में एक्टर सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।