शशांक खेतान की फिल्म रणभूमि में नजर आएंगे वरूण धवन, दीवाली 2020 में होगी रिलीज

2/19/2018 11:17:54 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन जल्द ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म रणभूमि में नज़र आएंगे। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरैक्ट करेंगे। इससे पहले वरूण और शशांक खेतान बद्रीनाथ की दुल्हनियां और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों फिल्में कमाई के मामले में भी काफी कामयाब रही हैं।आज सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म का ऐलान किया गया है।

 

 

ये फिल्म 2020 में दीवाली पर रिलीज होगी। करन जौहन ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही इस फिल्म के बाकी एक्टर्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वहीं डायरैक्टर शशांक खेतान ने बताया है कि वो इस फिल्म पर 2015 से काम कर रहे हैं। इसे प्रोड्यूस करने के लिए शशांक ने करन जौहर का आभार भी जताया है और साथ ही वरूण को लेकर खुशी जताई है।

 

 

बता दें कि ये एक वॉर फिल्म है जिसमें वरूण धवन योद्धा की भूमिका में नज़र आएंगे।वरूण की ये पहली वॉर फिल्म है। इस फिल्म की घोषणा होते ही ट्विटर पर #Rannbhoomi ट्रेंडिग टॉपिक बन चुका है और फैंस लगातार इसे लेकर अपना उत्साह दिखा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News