ऑन स्क्रीन पिता के निधन से टूटा वरुण धवन का दिल, ऋतुराज सिंह संग पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले-कुछ समय पहले ही ''बेबी जॉन'' के सेट पर..

2/20/2024 12:42:31 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। ऋतुराज सिंह के निधन की खबर ने सबका दिल दहला दिया। फैंस से लेकर बी-टाउन इंडस्ट्री के स्टार्स नम आंखों से ऋतुराज सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन का नाम जुड़ गया है।

PunjabKesari

 

वरुण धवन ने ऋतुराज सिंह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। वरुण ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'#RIP ऋतुराज सर के साथ काम करके काफी अच्छा समय बिताया था और कुछ समय पहले ही बेबी जॉन के सेट पर उनसे मुलाकात हुई थी।'

PunjabKesari

 

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में ऋतुराज सिंह ने वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम रोल में थी। इसी फिल्म की तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण धवन ने ऋतुराज के साथ काम करने को शानदार बताया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News