वरूण धवन के हाथ लगी एक और डांस पर आधारित फिल्म

5/27/2019 1:49:59 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि वरुण और श्रद्धा कपूर स्टारर एबीसीडी 2 की कहानी हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की डांस जर्नी पर फिल्माई गई थी। इसमें वरुण ने किंग युनाइटेड ग्रुप के लीडर सुरेश मुकुंद का किरदार निभाया था। वरुण के हिस्से एक और डांस पर आधारित फिल्म लग गई है। जी हां, वरूण एक बार फिर डांस पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। अमेरिका में मुंबई के हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की दमदार जीत पर फिल्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। किंग युनाइटेड ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन रिएलिटि शो ‘वडर् ऑफ डांस' में विजेता का खिताब जीता था। इस जीत से रातों रात किंग युनाइटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस हुए थे। 
PunjabKesari
इनकी इसी आकर्षक जीत में दिलचस्पी दिखाते हुए बॉलीवुड ड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस जीत के पाछे की कहानी को पर्दे पर उतारने की सोचा है। शैलेंद्र सिंह ने किंग युनाइटेड ग्रुप के राइट्स ले लिए हैं और साथ की साथ फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम चालू कर दिया है। शैलेंद्र द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण सुरेश मुकुंद की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News