अनुष्का की हाजिरजवाबी के कायल हैं वरुण धवन

6/16/2018 11:32:01 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह अनुष्का शर्मा की अक्लमंदी और हाजिरजवाबी के कायल हैं। वरूण इन दिनों अनुष्का के साथ फिल्म सुई धागा में काम कर रहे हैं। वरूण ने कहा कि अनुष्का अपनी अक्लमंदी एवं हाजिरजवाबी से उन्हें हैरान कर देती हैं।  

वरुण ने ट्वीटर पर फिल्म‘सुई धागा’के सेट से अनुष्का के साथ की अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, अनुष्का शर्मा अपनी अक्लमंदी और हाजिरजवाबी से मुझे हैरान कर देती हैं। आखिरी शेड्यूल। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यशराज फिल्म बैनर तले मनीष शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म ‘सुई धागा’ का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News