'कलंक' के लिए पंजाब पहुंचे वरुण-आलिया, बोले- जालंधर सत श्री अकाल

4/12/2019 1:55:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी है। ये दोनों इन दिनों अलग-अलग शहरों में जाकर अपनी फिल्म को खुब प्रमोट कर रहे है। इसी सिलसिले में वरुण-आलिया पंजाब के शहर जालंधर की एक यूनिवर्सिटी में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने फैंस के साथ खुब मस्ती की। दोनों के लुक की बात करें तो वरुण-आलिया ट्रेडिशनल अवातर में पहुंचे। इस मस्ती की वरुण ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो भी शेयर की है। इसमें वरुण आलिया के साथ डांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है-'Thank u jalandar. I am very confident about my voice so I sang #firstclass @aliaabhatt is great at doing first class so always tries to take away the song from me'। इसके अलावा इन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जालंधर सत श्री अकाल. Was amazing to be greeted by our airforce when we landed. #india

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Apr 11, 2019 at 10:21pm PDT

 


फिल्म की बात करें तो ‘कलंक’ की कहानी हिंदू मुस्लिम विवाद पर बेस्ड है। करण जौहर ने इस फिल्म को बजट तकरीबन 80 करोड़ रुपए में बनाया है। जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ये फिल्म काफी सुर्खियों में रही है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त जैसे कलाकार दमदार किरदार दिखाई देंगे। यह पिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thank u jalandar. I am very confident about my voice so I sang #firstclass @aliaabhatt is great at doing first class so always tries to take away the song from me

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Apr 12, 2019 at 12:44am PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News