Video: पार्क में बैठ वामिका ने ''मां'' कहते हुए लगाई अनुष्का को आवाज, लाडो के मुंह से पहली बार ''मम्मा'' शब्द सुन इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

1/2/2022 10:02:26 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अनुष्का उन पैरंट्स में से एक हैं जो पब्लिक और सोशल मीडिया से दूर अपने बच्चे के लिए प्राइवेसी चाहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपनी लाडली का चेहरा अब तक फैंस को नहीं दिखाया है।

PunjabKesari

हालांकि वह हमेशा अपने लाडली की प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में नन्हीं वामिका को अनुष्का को “मम्मा” कहते हुए सुना जा सकता है।

PunjabKesari

अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो साझा किया है उसमें वामिका नजर नहीं आ रही हैं लेकिन उन्हें ऑफ-कैमरा सुना जा सकता है। वामिका बार-बार 'मम्मा' कह रही हैं। लाडो को मुंह से पहली बार मां शब्द सुन अनुष्का भी काफी इमोशनल हो गई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anushka Sharma ❤️💫 (@anushkasharma.instaa)

 

कुछ दिन पहले ही ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीतने के बाद वामिका और अनुष्का का हाथ हिलाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। पूरे मैच के दौरान अनुष्का और वामिका ने विराट और टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया।

PunjabKesari

अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 में वामिका को जन्म दिया। वामिका के आने के बाद अनुष्का और विराट काफी खुश हैं। कपल को अक्सर लाडली संग टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। 11 जनवरी को कपल अपनी लाडली का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News