ब्लैक ब्यूटी बन रेड कार्पेट पर उतरी वाणी-मानुषी छिल्लर, ट्रांसपेरेंट टाॅप और ब्लेजर में प्राजक्ता कोहली ने दिखाया बाॅसी लुक

4/6/2022 10:40:58 AM

मुंबई: सेलेब्रिटीज हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस को ना केवल हैरान करते हैं बल्कि स्टाइलिंग इंस्पिरेशन भी देते हैं। एयरपोर्ट पर जहां इन स्टार्स का लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंम्फर्टेबल होता है। वहीं रेड कार्पेट इवेंट 'ब्यूटीफुल इंडियंस' में शिरकत कर लाइमलाइट चुरा लेते हैं। हाल ही में मुंबई में Mamaearth x Femina Beautiful Indians Gala नाइट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में तापसी पन्नू, वाणी कपूर,मानुषी छिल्लर,प्राजक्ता कोहली समेत कई हसीनाओं ने अपने लुक्स से लोगों की नींदें चुराईं। आइए डालते हैं स्टार्स के लुक्स पर एक नजर...

PunjabKesari

वाणी कपूर

वाणी कपूर ब्लैक कलर की आउटफिट में डीवा जैसी लग रही थीं। लुक की बात करें तो वाणी ने रफल्स स्लीवलेस ब्लैक गाउन कैरी किया था। इस गाउन में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे थे। इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप, आईलाइनर, ब्राउन लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया था।

PunjabKesari
अमायरा दस्तूर

'मिस्टर एक्स' फेम अमायरा दस्तूर डार्क रेड डीपनेक ड्रेस में कहर ढा रही हैं। मेहरून लिपस्टिक,ओपन हेयर्स और मिनिमल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

PunjabKesari

मानुषी छिल्लर 

ब्लैक ब्यूटी बन  इवेंट में पहुंची Miss India 2017 मानुषी छिल्लर ने लूटी महफिल उसके बाल और मेकअप भी ऑन-पॉइंट थे। उन्होंने पोज़ देते हुए कैमरों पर अपनी सबसे खूबसूरत मुस्कान भी बिखेरी।

 

PunjabKesari

प्राजक्ता कोहली

यूट्यूबर प्राजक्ता कोहली ने भी रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट टाॅप के साथ मैचिंग कोट और प्लाजो पैंट पहनी थी। उन्होंने मिनिमल मेकअफ, काजल से लुक को पूरा किया। शाॅर्ट ड्रेस प्राजक्ता कोहली के लुक को परफेक्ट बना रहे थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News