बोनी कपूर ने गीगी हदीद की कमर पर हाथ रख यूं दिया पोज, भड़के लोगों ने लगाई क्लास, कहा- अब वो कभी इंडिया नहीं आएगी
4/5/2023 4:19:58 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. देश के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग की, जहां देश और विदेश के कई जाने माने सितारों ने शिरकत की। वहीं इस इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेस गीगी हदीद भी शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने फंक्शन को खूब एंजॉय किया। वहीं इस इवेंट से गीगी की प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे देखने को बाद लोग बोनी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों बोनी कपूर लोगों को निशाने पर आ गए..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है बोनी कपूर गीगी हदीद की कमर पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। जहां गीगी का ध्यान कैमरे की ओर है, वहीं बोनी कपूर गीगी के चेहरे की तरफ देख रहे हैं। गीगी की कमर पर हाथ रख पोज देने के लिए लोगों ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।Patli kamariya tori haaye haaye haaye pic.twitter.com/u0DBdwZfE8
— SwatKat💃 (@swatic12) April 3, 2023
बोनी कपूर की इस तस्वीर को देखकर लोगों कह रहे हैं कि ऐसी हरकतें देखकर अब गीगी हदीद कभी इंडिया नहीं आएगी। लोग फोटो को ट्विटर पर शेयर कर बोनी की खूब क्लास लगा रहे हैं।First Varun, now Boney Kapoor. Gigi be like - pic.twitter.com/yjiaHk7GpZ
— Shaurin (@itsSSG_) April 3, 2023
Close enough#BoneyKapoor #GigiHadid #NMACC pic.twitter.com/B9W0VSl8It
— Himalaya Kankariya (@himalayahere) April 4, 2023
गौरतलब है कि इससे पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में वरुण धवन ने गीगी हदीद को गोद में उठाकर स्टेज पर डांस और किस किया था। इस पर लोगों ने वरुण धवन की खूब खिंचाई की थी।