एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आई अजय देवगन की लाडली, यूजर्स बोले-'मेकअप की दुकान'

10/30/2019 10:19:25 AM

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा को स्किन टोन और कपड़ों की वजह ट्रोल किया जाता है। हर बार जब भी न्यासा बाहर निकलती है तो इंटरनेट पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करना शुरु कर देते हैं।

PunjabKesari

फिर चाहे उनका सिंपल एयरपोर्ट लुक हो या फिर सैलून आउटिंग, वो हमेशा ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर न्यासा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, बीते दिनों न्यासा बिग बी की दिवाली पार्टी में मां काजोल और भाई युग के साथ पहुंची थी।

PunjabKesari

इस दौरान न्यासा पीच कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सटबल मेकअप, ग्लाॅसी लिप्स और खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। न्यासा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं।

PunjabKesari

जहां कुछ लोग  उनके लुक को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा-' मेकरअप की दुकान' तो वहीं दूसरे ने लिखा-'प्लास्टिक की तरह दिखता है। जब हम प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रहे हैं तो उसे रोकें।' किसी ने लिखा-' ये बाॅलीवुड के बच्चे अचानक गौरे कैसे होते जाते हैं।' 

PunjabKesari

बता दें कि न्यासा सिंगापुर के बहुत ही महंगे कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा अब 16 साल की हो चुकी हैं। वहीं,  अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 8 साल है। न्यासा को अक्सर उनको दोस्तों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। न्यासा को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि वो जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी शायद ही न्यासा फिल्मी दुनिया में कदम रखें।
 

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News