मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई उर्वशी रौतेला, एक्ट्रेस के स्टाइलिश अंदाज ने चुराया फैंस का दिल
5/15/2021 8:27:29 PM

मुंबई. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। एक्ट्रेस जब भी अपने घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाती है।
हाल ही में उर्वशी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में उर्वशी वाइट टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। जिसे उर्वशी ने ग्रीन ब्लेजर से टीम-अप किया हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं।
ओपन हेयर्स, फेस मास्क और शील्ड से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में उर्वशी स्टाइलिश लग रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में उर्वशी का गाना 'वर्साचे बेबी' रिलीज हुआ है। जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
इससे पहले उर्वशी का गाना 'डूब गए' रिलीज हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांस करती नजर आई थी।