B''day Celebration: स्टनिंग लुक में उर्वशी रौतेला ने सेलिब्रेट किया अपना 28वां बर्थडे, हुई Sparkles की बौछार तो खिलखिला उठीं एक्ट्रेस

2/25/2022 11:17:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने स्टनिंग और बोल्ड लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का आज बर्थडे हैं। 25 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर देश और विदेश में फैले उनके फैंस की ओर से उर्वशी को सोशल मीडिया पर खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की शुरूआत जबरदस्त सेलिब्रेशन के साथ की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी किया है।

PunjabKesari


बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा- ''जन्मदिन की बधाई के लिए आप सभी को धन्यवाद। यह एक खूबसूरत दिन है! यह एक महान अनुस्मारक है कि मेरे जीवन में मेरे पास जो भी सुंदरता है, उसके लिए मैं कितनी आभारी हूं। इस ग्रेट फीलिंग का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद! मेरे सभी दोस्तों और परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। मेरे सभी दोस्तों को स्पेशल धन्यवाद जो इस समय ग्लोबट्रोटिंग कर रहे हैं जिन्होंने अभी भी प्रयास किया है। मुझे साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, फ्रांस, मॉरीशस, कोलंबिया और कनाडा से मैसेज मिले! आप सभी को प्यार।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतला ब्लू शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। कमरे को व्हाइट और ग्रे बैलून्स के साथ डेकोरेट किया गया है। इस मौके पर उन्होंने खूबसूरत पिंक कलर का केक भी काटा और इसके साथ जबरदस्त पोज भी दिए। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखते ही बन रहा है।

 

PunjabKesari


इसके अलावा उर्वशी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के ऊपर रंग-बिरंगे स्पार्कल की बौछार हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस तालियां बजाती हुई बेहद खुश दिख रही है। क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट में वह बेहद गॉर्जियल लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने डायमंड नेकलेस और रिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

एक वीडियो में उर्वशी अपने फैंस द्वारा मिले गिफ्ट को खोलती हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- ''बर्थडे की शुभकामनाओं और तोहफों के लिए सभी को विशेष रूप से मेरे सभी फैन क्लबों को धन्यवाद! मेरे पास एक महान दिन था, मेरे पूरे परिवार ने खराब कर दिया, और अपने जीवन में ऐसे महान लोगों को पाकर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं।''

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

काम की बात करें तो उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लेजेंड' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म से उर्वशी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News