NehuDaVyah: येलो लंहगे में टीवी की ''कमोलिका'' का स्टनिंग लुक,बाथटब में लेट यूं दिए पोज

10/24/2020 2:13:52 PM

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा ककक्ड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन नेहा और रोहनप्रीत की डीजे नाइट थी। इस नाइट का हिस्सा बनने एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी दिल्ली पहुंची। जिसकी तस्वीरें उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
लुक की बात करें तो शेयर तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो लहंगे में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने ज्वैलरी और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं। उर्वशी का हेयर स्टाइल, मेकअप और माथे की बिंदी हर किसी को अपना दिवाना बना रही है।

PunjabKesari

तस्वीरें में एक्ट्रेस बाथटब में लेटे हुए दिखाई दे रही है। उर्वशी इस लुक में बेहद स्टनिंग नजर आ रही है। अपनी कातिल अदाओं से उर्वशी ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उर्वशी की तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो एक्ट्रेस 'कसौटी जिंदगी की 2' में कमोलिका का किरदार निभाया था। जिसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा उर्वशी नच बालिए 9 में भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थी। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने बेटों संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News