टीवी एक्टर पीयूष सहदेव बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

11/24/2017 11:54:06 PM

मुंबईः सोनी टीवी के मशहूर शो 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव पर रेप का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष पर धारा-376 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

 

खबरों की मानें तो उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उसे 27 नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किरण यशवंतराव ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 20 नवंबर को एक लड़की की शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले की जांच की थी।

 

22 नवंबर को पीयूष सहदेव को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन कोर्ट में पेश करके पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए 27 नवंबर तक की कोर्ट से रिमांड मांगी थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

 

गौरतलब है कि आजकल रेप का आरोप लगाने वाली घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, पर एख रिपोर्ट की मानें तो रेप आरोप की ज्यादातर घटनाएं झूठी एवं गलत पाई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News