पति निखिल जैन के साथ दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची सांसद नुसरत, पंडाल में बजाया ढोल

10/6/2019 3:37:35 PM

मुंबई: टीएमसी सांसद और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस नुसरत जहां शादी के बाद अपना पहली नवरात्री सेलिब्रेट कर रही हैं। नुसरत हाल ही में कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने गई थीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari,nusrat jahan image, nusrat jahan photos, nusrat jahan picture, nikhil jain image, nikhil jain photo, nikhil jain picture

सामने आई तस्वीरों में नसुरत और उनके पति निखिल मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो पंडाल में नुसरत भारतीय परिधान में पहुंचीं।

PunjabKesari,nusrat jahan image, nusrat jahan photos, nusrat jahan picture, nikhil jain image, nikhil jain photo, nikhil jain picture

तस्वीरों में नुसरत रेड और येलो कलर की  कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी है। मिनिमल मेकअप, सिंदूर और रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari,nusrat jahan image, nusrat jahan photos, nusrat jahan picture, nikhil jain image, nikhil jain photo, nikhil jain picture

वहीं निखिल की बात करें तो वह मरून कुर्ता पहने दिखे। तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। कुछ तस्वीरों में नुसरत ड्रम बजाती दिखी। नुसरत और निखिल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari,nusrat jahan image, nusrat jahan photos, nusrat jahan picture, nikhil jain image, nikhil jain photo, nikhil jain picture

इससे पहले नुसरत ने चतुर्थी के दिन एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह पिंक और ऑरेंज कलर की आउटफिट में दिखीं थीं। 

PunjabKesari,nusrat jahan image, nusrat jahan photos, nusrat jahan picture, nikhil jain image, nikhil jain photo, nikhil jain picture

बता दें कि  नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। शादी के बाद नुसरत ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन भी दिया था। इसमें राजनीति, खेल और उद्योग जगत की हस्तियां पहुंची थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News