''टोटल धमाल'' ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई, जानें कलेक्शन

2/25/2019 6:01:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले वीकेंड में फिल्म ने 62.40 करोड़ रु की कमाई कर ली है।

PunjabKesari

क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, टोटल धमाल ने पहले दिन शुक्रवार को 16.50 करोड़, शनिवार को 20.40 करोड़ और रविवार को 25.50 करोड़ का कुल बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म ने 62.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक टोटल धमाल ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में धमाल मचा रखा है। विदेशों में पहले दिन फिल्म ने कुल 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को अमेरिका, कनाडा, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

PunjabKesari

बता दें कि ये फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2007 में 'धमाल' बनी थी और फिर इसका सीक्वल 2011 में 'डबल धमाल' रिलीज हुई थी। वहीं 'टोटल धमाल' की बात करें तो इसका बजट 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को देश में कुल 3700 स्क्रीन और ओवरसीज में 786 स्क्रीन मिले हैं। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिका में हैं। 'टोटल धमाल' से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 17 साल बाद एक बार फिर साथ दिख रही है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News