जेनिफर के बाद अब इस एक्ट्रेस ने खोला Asit Modi का काला चिट्ठा, कहा ''सेट पर वो खुद को भगवान समझते थे..''

5/19/2023 1:19:14 PM

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 15 सालों से दर्शकों को फुली एंटरटेन कर रहा है। शो के कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से यह शो अपने कंटेंट से ज्यादा असित मोदी की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में 'रोशन भाभी' उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। यह मामला शांत होता कि उससे पहले ही एक और एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप लगा दिया है। 

जेनिफर के बाद असिद मोदी पर भड़कीं मोनिक भदौरिया 
बता दें कि तारक मेहता शो में बावरी का किरदार निभाने वालीं मोनिक भदौरिया ने असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि "2019 में शो छोड़ने के बाद शो के निर्माता ने उन्हें तीन महीने का बकाया पैसा नहीं दिया है। उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक अपने पैसों के लिए लड़ाई लड़ी है।" एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "उन्होंने शो के हर कलाकार का पैसा रोक रखा है। चाहें वो राज अनादकट हों, या गुरूचरण सिंह भाई। ऐसा मेकर्स ने सिर्फ कलाकारों को टॉर्चर करने के लिए किया है। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है।" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Monika sushma bhadoriya (@monika_bhadoriya)

असित खुद को भगवान बताते हैं
मोनिका भदौरिया ने बताया कि अपनी मां के निधन के बाद वो सदमे में थी। इस समय निर्माता ने उन्हें सांत्वना देने के बजाय सात दिन बाद ही सेट पर आने के लिए कहा। जब एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी हालात ठीक नहीं हैं तो उनसे कहा कि वो उन्हें काम के पैसे दे रहे हैं, इसीलिए वो जब चाहें तभी उनको सेट पर खड़ा होना होगा। 'भले ही मां अस्पताल में हो या कोई और'।  एक्ट्रेस ने आगे बताया कि सेट पर जाना उनकी मजबूरी बन गई थी। वो वहां जाती तो थीं, लेकिन हर दिन रोती रहती थीं। साथ ही सेट पर उनके साथ मिसबिहेव किया जाता था। शो के सेट पर असित मोदी खुद को भगवान कहते थे।

मीडिया में गलत नहीं बोलने का साइन कराते हैं कॉन्ट्रैक्ट
मोनिका ने आगे बताया कि "असित मोदी के खिलाफ कोई भी खुलकर नहीं बोलेगा क्योंकि वह एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराते हैं जिसमें शो के बारे में मीडिया में बुरा न बोलने के बारे में लिखा होता है। जेनिफर ने भी ये बातें तब नहीं कहीं जब दूसरे एक्टर शो छोड़कर चले गए, बल्कि तब कहा जब उन्होंने भी सारी चीजें खुद फेस कीं। आखिर सभी को अपनी नौकरी बचानी होती है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News