टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने पोस्ट से जरिए लगाई ट्रोलर्स की फटकार, लिखा ''सफलता मेरी, जलते कोई और हैं''

8/10/2020 10:50:35 AM

मुंबई.  एक्टर टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।हाल ही में आयशा ने टाइगर की फोटो शेयर की है और ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।

PunjabKesari
आयशा ने टाइगर की फिल्म बागी 3 की तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में टाइगर अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं।पोस्ट के साथ ही एक मैसेज लिखा हुआ है- 'सफलता मेरी, जलते कोई और हैं। मेहनत मेरी, थकते कोई और हैं।'टाइगर के फैन आयशा श्रॉफ के इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'टाइगर भाई सबसे हाई।' वहीं एक यूजर ने लिखा '100 फीसदी आपने बात सही कही है। टाइगर श्रॉफ जैसा कोई नहीं है। वो बेस्ट हैं।'

PunjabKesari
 टाइगर की मां आयश उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने अनुराग कश्यप की एक पोस्ट पर आपत्ति जताई । अनुराग कश्यप ने वंशवाद पर चल रही बहस में सोशल मीडिया पर एक खबर के जरिए मीडिया को निशाना बनाया। उन्होंने एक खबर का लिंक साझा करते हुए लिखा कि यह है मीडिया के जरिए चलाया जा रहा वंशवाद। अनुराग ने इस पोस्ट के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि मीडिया भी वही चीज दिखाता है जो लोग देखना चाहते हैं। 

PunjabKesari
वह खबर एक्टर टाइगर श्रॉफ और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के बारे में थी। इसलिए, अनुराग की यह बात आयशा श्रॉफ को अच्छी नहीं लगी। आयशा ने अनुराग के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे बच्चे को इन मामलों में मत घसीटो। वह जहां भी है, अपने कठिन परिश्रम की वजह से है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News