Video: अपने फेवरेट एक्टर के गाने पर टाइगर ने किया डांस, 5 घंटों में मिले इतने लाख व्यूज

3/28/2019 6:30:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी डांस की वीडियो इंस्टा पर शेयर करते रहते है। टाइगर ऋतिक रोशन के कितने बड़े फैंन हैं, इस बात से हर कोई वाकिफ है। ऐसे ही टाइगर ने कुछ घंटों पहले ही अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह ऋतिक की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यहां मजेदार बात यह कि इस वीडियो में टाइगर ने हू-ब-हू गाने के डांस स्टेप्स को बड़ी खूबी के साथ फॉलो किया है। 

 

PunjabKesari

 

टाइगर का डांस देख उनके फैंस भी हैरान हो गए है। यही वजह है कि कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गई है। एक यूजर ने अपने दिल का हाल बताते हुए लिखा, 'आपको ऋतिक की तरह डांस देख कर मजा आ गया।' वही एक यूजर ने लिखा कि, 'यह डांस दिखने में जितना आसान है। उतना है नहीं, आपने इसके लिए काफी मेहनत की होगी।'

 

View this post on Instagram

Fav movie...fav song! #k3g @hrithikroshan @karanjohar @piyush_bhagat @swainvikram @shaziasamji

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News