ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर कम्युनिटी की मदद के लिये रैंप पर उतरे बिग बॉस विनर Munnavar Farooqui

2/27/2024 4:35:22 PM

मुंबई। बिग बॉस 17 रियलिटी शो के विजेता मुनव्वर फारुखी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि वो जहां जाते है लोगो का हुजूम वहाँ उमड़ पड़ता है उनकी एक झलक पाने के लिए। पिछली शाम ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला जब मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर सेक्सवर्कर और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए मुन्नवर रैम्प पर चले ,रैंप पर दिखा मुन्नवर का वही भोलापन और उनकी सादगी ने सभी का मन जीत लिया।   

PunjabKesari

ये मौका था सोशलिस्ट निदर्शना गोवानी के एक विशेष चैरिटी इवेंट का। जहां रैम्प पर अभिनेता अरबाज़ खान, तनीषा मुखर्जी से लेकर, पूर्व राज्यसभा संसद और अभिनेत्री रूपा गांगुली, टीवी कलाकार शिव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और एस. पी. सिंह और कई अन्य हस्तियों ने शिरकत की।

 इस इवेंट में मौजूद लोगो के साथ बाहर खड़े कई अन्य उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। वहाँ मौजूद सेक्सवर्कर और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों मे भी  मुनव्वर के कई फैंस निकले। ये शाम रहीं मुनव्वर फारुकी के नाम जिनकी मुस्कान और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News